Thursday, November 26, 2026
HomeLatest Newsजालंधर रेलवे स्टेशन पर पुलिस अलर्ट मोड में, चप्पे-चप्पे पर चलाया गया...

जालंधर रेलवे स्टेशन पर पुलिस अलर्ट मोड में, चप्पे-चप्पे पर चलाया गया सर्च ऑपरेशन

जालंधर: सिटी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने संयुक्त रूप से विशेष चेकिंग अभियान चलाया। देर शाम डॉग स्क्वायड की मदद से चलाए गए इस अभियान के दौरान स्टेशन परिसर के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली गई।

इस विशेष अभियान में जीआरपी थाना के एडिशनल एसएचओ गुरनाम सिंह सहित पुलिस पार्टी मौजूद रही। पुलिस टीम ने स्टेशन के प्लेटफार्म, वेटिंग एरिया, प्रवेश और निकास द्वारों की जांच की। इसके अलावा स्टेशन पर खड़ी ट्रेनों के डिब्बों को भी चेक किया गया।

चेकिंग के दौरान पुलिस अधिकारियों ने यात्रियों के सामान की तलाशी ली और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी। स्टेशन परिसर में मौजूद संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ करने के साथ उनके पहचान संबंधी दस्तावेजों की भी जांच की गई।

पुलिस टीम ने यात्रियों को सुरक्षा संबंधी जरूरी दिशा-निर्देश देते हुए अपील की कि वे अपना सामान बिना निगरानी के न छोड़ें। किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति के दिखाई देने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें। इसके साथ ही स्टेशन पर लगे सुरक्षा उपकरणों और निगरानी व्यवस्था का भी जायजा लिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि रेलवे स्टेशन एक संवेदनशील सार्वजनिक स्थान है, जहां रोजाना बड़ी संख्या में यात्री आते-जाते हैं। ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए जीआरपी और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की ओर से समय-समय पर चेकिंग अभियान जारी रहेंगे।

सब-इंस्पेक्टर से इंस्पेक्टर बने गुरनाम सिंह, GRP थाने में मिली नई जिम्मेदारी

गौरतलब है कि गुरनाम सिंह को प्रमोशन के बाद एडिशनल एसएचओ नियुक्त किया गया है। सब-इंस्पेक्टर से इंस्पेक्टर बने गुरनाम सिंह इससे पहले भी जालंधर जीआरपी थाने में सेवाएं दे चुके हैं। इसके अलावा वह लंबे समय तक अमृतसर में भी तैनात रहे हैं।

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img