Thursday, November 26, 2026
HomeLatest Newsअगले हफ्ते कई दिन बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले चेक...

अगले हफ्ते कई दिन बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

अगर आप अगले हफ्ते बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाने की योजना बना रहे हैं, तो पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें। नवंबर के आखिरी सप्ताह में गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा और क्षेत्रीय त्योहारों के चलते देश के अलग-अलग राज्यों में बैंक शाखाएं कई दिन बंद रहेंगी। इसके अलावा चौथे शनिवार और रविवार की छुट्टी भी रहेगी।

23 और 24 नवंबर को इन राज्यों में रहेगी बैंक छुट्टी

23 नवंबर: मेघालय में सांस्कृतिक उत्सव ‘सेंग कुट स्नेम’ के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।

24 नवंबर: गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा के चलते पंजाब, हरियाणा, नई दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड सहित कई राज्यों में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।

27 से 29 नवंबर तक भी बैंक रहेंगे बंद

नवंबर के अंतिम सप्ताह में लगातार छुट्टियों का सिलसिला जारी रहेगा।

  • 27 नवंबर: कनकदास जयंती के अवसर पर कर्नाटक में बैंक बंद रहेंगे।

  • 28 नवंबर: महीने का चौथा शनिवार होने के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

  • 29 नवंबर: रविवार के साप्ताहिक अवकाश के चलते सभी राज्यों में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।

बैंक बंद होने पर भी जारी रहेंगी डिजिटल सेवाएं

बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद ग्राहकों को डिजिटल बैंकिंग की सुविधाएं मिलती रहेंगी। छुट्टियों के दौरान ATM से नकदी निकालने, UPI, मोबाइल बैंकिंग और नेट बैंकिंग के जरिए लेन-देन किया जा सकेगा।

हालांकि, चेक जमा करने, चेक क्लियरेंस और बैंक शाखा में होने वाले अन्य काम प्रभावित हो सकते हैं। इसलिए ग्राहकों को सलाह है कि वे अपने जरूरी बैंकिंग कार्य समय रहते पूरे कर लें और बैंक जाने से पहले RBI की आधिकारिक छुट्टियों की सूची जरूर जांच लें।

नोट: बैंक छुट्टियां राज्य और क्षेत्र के अनुसार अलग-अलग हो सकती हैं।

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img