नई दिल्ली: पिछले दिनों सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट के बाद आज गुरुवार को दोनों कीमती धातुओं के भाव में जोरदार तेजी देखने को मिली है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने की कीमत 2,513 रुपये बढ़कर 1,23,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गई है। वहीं, चांदी के भाव में भी 5,709 रुपये का उछाल आया है और यह 1,48,226 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है।
इससे पहले बुधवार को घरेलू बाजार में चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई थी। चांदी 7,000 रुपये टूटकर 1.50 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई थी, जो करीब एक साल का निचला स्तर था। वहीं, सोने की कीमत भी 800 रुपये गिरकर 1,26,000 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई थी।
कारोबारियों के मुताबिक, रुपये में मजबूती और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमती धातुओं की कमजोर चाल के चलते कीमतों पर दबाव बना हुआ था। बुधवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 92.16 के स्तर पर बंद हुआ, जो वर्ष 2026 का अब तक का मजबूत स्तर बताया गया।
हालांकि, गुरुवार को बाजार में आई तेजी ने सोने-चांदी की कीमतों को एक बार फिर ऊपर पहुंचा दिया है।




