Thursday, November 26, 2026
HomeLatest Newsमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मां की अंतिम विदाई पर हुए भावुक, पार्थिव शरीर...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मां की अंतिम विदाई पर हुए भावुक, पार्थिव शरीर को कंधा देते समय छलके आंसू

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को अपनी मां सावित्री देवी को अंतिम विदाई देने उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल स्थित पैतृक गांव पंचूर पहुंचे। मां के पार्थिव शरीर को कंधा देते समय मुख्यमंत्री भावुक नजर आए और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े।

सावित्री देवी का शुक्रवार सुबह 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। मुख्यमंत्री योगी ने मां की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उनके निधन की खबर से पंचूर गांव और आसपास के इलाकों में शोक की लहर है।

मां के निधन के बाद मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भावुक संदेश साझा करते हुए लिखा, “मां… ओम शांति।”

इस दुखद खबर के बाद कई राजनीतिक नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी के प्रति संवेदना व्यक्त की। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शोक जताते हुए कहा कि व्यक्तिगत दुख के बावजूद योगी आदित्यनाथ जिस तरह समाज और जनसेवा में जुटे हैं, वह उनके समर्पण को दर्शाता है।

समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सावित्री देवी के निधन पर शोक व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फोन पर बात कर उनकी मां के निधन पर संवेदना जताई। वहीं, भाजपा की महिला मोर्चा प्रदेश प्रवास बैठक में सावित्री देवी को श्रद्धांजलि देने के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्य और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अपनी मां के साथ पुरानी तस्वीर।

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img