Thursday, November 26, 2026
HomeLatest Newsरेलवे टिकट बुकिंग में बड़ी गड़बड़ी! 52 सीटों वाले कोच में यात्री...

रेलवे टिकट बुकिंग में बड़ी गड़बड़ी! 52 सीटों वाले कोच में यात्री को अलॉट हुई 54 नंबर की बर्थ, ट्रेन में मचा कन्फ्यूजन

नई दिल्ली: भारतीय रेलवे की टिकट बुकिंग व्यवस्था में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जिसने रिजर्वेशन सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक यात्री के पास कन्फर्म टिकट था, लेकिन जब वह अपनी बर्थ तलाशने कोच में पहुंचा तो उसे पता चला कि उसके टिकट पर आवंटित सीट वहां मौजूद ही नहीं थी।

यह मामला ईशान बाजपेयी नाम के यात्री से जुड़ा है, जिन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर अपना अनुभव साझा किया। यात्री वाराणसी सिटी से गोरखपुर तक रातभर का सफर कर रहा था। उसके कन्फर्म टिकट में A1 कोच की बर्थ नंबर 54 लिखी हुई थी।

लेकिन जब वह अपनी बर्थ ढूंढने कोच में पहुंचा, तो हैरान रह गया। दरअसल, उस कोच में कुल 52 बर्थ ही मौजूद थीं। ऐसे में यात्री को समझ नहीं आया कि वह अपनी 54 नंबर की बर्थ कहां तलाशे।

यात्री के मुताबिक, यह घटना रात करीब 10:45 बजे हुई। रातभर की यात्रा के दौरान कन्फर्म टिकट होने के बावजूद उसे अपनी निर्धारित बर्थ नहीं मिल पाई।

इसके बाद उसने रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर शिकायत दर्ज कराई और अधिकारियों से मदद मांगी। यात्री ने अपने टिकट का स्क्रीनशॉट और कोच में मौजूद बर्थ का वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा किया।

यह मामला सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने रेलवे की टिकट आवंटन प्रणाली पर सवाल उठाए। कई लोगों ने हैरानी जताई कि जब कोच में केवल 52 बर्थ हैं, तो यात्री को 54 नंबर की बर्थ कैसे आवंटित कर दी गई।

वहीं, रेलवे सेवा ने यात्री की शिकायत पर जवाब देते हुए बताया कि मामले को आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों के पास भेज दिया गया है।

कुछ यूजर्स ने इस घटना पर मजाकिया प्रतिक्रियाएं भी दीं, जबकि अन्य यात्रियों ने अपने साथ हुए रिजर्वेशन से जुड़े अनुभव साझा किए। इस घटना ने रेलवे की टिकट बुकिंग और सीट आवंटन प्रणाली की सटीकता को लेकर एक बार फिर चर्चा छेड़ दी है।

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img