Thursday, November 26, 2026
HomeLatest Newsपठानकोट में नशे की सप्लाई पर वार, चरस और हेरोइन के साथ...

पठानकोट में नशे की सप्लाई पर वार, चरस और हेरोइन के साथ 5 गिरफ्तार

पठानकोट: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पठानकोट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5.732 किलो चरस और 20.36 ग्राम हेरोइन बरामद की है। इस मामले में अलग-अलग थानों में NDPS एक्ट के तहत 5 केस दर्ज किए गए हैं।

ए.सी.पी. धर्मचंद वर्मा के अनुसार, पहले मामले में CIA स्टाफ की टीम ने गांव कथोली में मीनू खड्ड पुल के पास एक Hyundai Exter गाड़ी की तलाशी ली। इस दौरान 7.73 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने मौके से सवान और अक्षित कौशल, दोनों निवासी कथोली, को गिरफ्तार किया।

दूसरे मामले में पुलिस को सूचना मिली कि छन्नी गांव निवासी प्रीति देवी अपने घर से हेरोइन बेचने का अवैध कारोबार कर रही है। पुलिस ने उसके घर की तलाशी ली तो बेडरूम में तकिए के अंदर छिपाकर रखी 12.63 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

वहीं, तीसरे मामले में CIA स्टाफ ने गांव बदूनी स्थित काली माता मंदिर के पास एक पिकअप गाड़ी की तलाशी के दौरान 800 ग्राम चरस बरामद की। इस मामले में केवल सिंह और महांशु, निवासी भरमौर, को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामले दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img