Thursday, November 26, 2026
HomeLatest Newsराजस्थान रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस में तीसरी गिरफ्तारी, गुरदासपुर जेल से लाया...

राजस्थान रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस में तीसरी गिरफ्तारी, गुरदासपुर जेल से लाया गया आरोपी हरप्रीत सिंह 5 दिन के पुलिस रिमांड पर

श्रीगंगानगर/गुरदासपुर। राजस्थान के जिला श्रीगंगानगर के राम सिंहपुरा में 3 नवंबर को रेलवे ट्रैक पर हुए बम धमाके के मामले में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। मामले में संदिग्ध भूमिका के चलते तीसरे आरोपी हरप्रीत सिंह (21), निवासी गांव साहूर को प्रोडक्शन वारंट पर गुरदासपुर जेल से लाकर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को अनूपगढ़ की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे पूछताछ के लिए पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

गौरतलब है कि इस मामले में इससे पहले गुरदासपुर पुलिस और राजस्थान पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान थाना कलानौर के अंतर्गत आने वाले सीमावर्ती गांव दोस्तपुर की महकदीप कौर और गांव चौड़ा कलां के दविंदर सिंह को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने उनके कब्जे से दो पिस्तौल और कारतूस भी बरामद किए थे। जांच के दौरान दोनों के राजस्थान में रेलवे ट्रैक पर हुए ब्लास्ट से जुड़े होने की आशंका सामने आई थी।

जानकारी के अनुसार, तीसरा आरोपी हरप्रीत सिंह पहले से ही गांव साहूर के एक अकाली नेता पर गोली चलाने के मामले में गुरदासपुर जेल में बंद था। जांच एजेंसियों को आशंका है कि हरप्रीत सिंह पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में था और राम सिंहपुरा में रेलवे ट्रैक पर हुए धमाके की साजिश में उसकी भूमिका हो सकती है।

इसी के चलते पुलिस उसे प्रोडक्शन वारंट पर गुरदासपुर जेल से श्रीगंगानगर लेकर पहुंची और बाद में अनूपगढ़ अदालत में पेश किया। अदालत ने पुलिस की दलीलें सुनने के बाद आरोपी का पांच दिन का पुलिस रिमांड मंजूर कर लिया।

अब पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ करेगी। जांच एजेंसियां यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि रेलवे ट्रैक पर हुए धमाके की साजिश में और कौन-कौन लोग शामिल थे, आरोपी के कथित तौर पर पाकिस्तानी हैंडलर्स से क्या संबंध थे और इस पूरी घटना के पीछे किसका हाथ था।

पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान इस मामले से जुड़े कई अहम खुलासे हो सकते हैं। फिलहाल जांच जारी है और सुरक्षा एजेंसियां पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी हैं।

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img