Sunday, November 8, 2026
HomeLatest Newsफिल्म 100% Paresh Rawal के बिना नहीं बन सकती… हेरा फेरी 3...
spot_img

फिल्म 100% Paresh Rawal के बिना नहीं बन सकती… हेरा फेरी 3 से बाबू भैया के हटने पर बोले सुनील शेट्टी

जब भी ‘हेरा फेरी’ की बात होती है, सबसे पहले दिमाग में आती है तीन किरदारों की सुपरहिट तिकड़ी – बाबू भैया (परेश रावल), श्याम (सुनील शेट्टी) और राजू (अक्षय कुमार)।

जब भी ‘हेरा फेरी’ की बात होती है, सबसे पहले दिमाग में आती है तीन किरदारों की सुपरहिट तिकड़ी – बाबू भैया (परेश रावल), श्याम (सुनील शेट्टी) और राजू (अक्षय कुमार)। इन तीनों ने मिलकर इस फिल्म को जो पहचान दी, उसे आज तक कोई नहीं दोहरा पाया। लेकिन अब खबर आई है कि इस सुपरहिट कॉमेडी फिल्म की तीसरी किस्त, यानी ‘हेरा फेरी 3’ से परेश रावल बाहर हो गए हैं। इसी बीच अब श्याम यानी सुनील शेट्टी का रिएक्शन सामने आया है। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

मतभेद की बात गलत है
‘
जब मीडिया में ये खबर फैली कि परेश रावल ने क्रिएटिव डिफ्रेंसेज (मतभेद) की वजह से फिल्म छोड़ी है, तो इस पर खुद परेश रावल ने सोशल मीडिया पर सफाई दी। उन्होंने कहा कि उनके और फिल्म के मेकर्स के बीच किसी तरह का झगड़ा नहीं हुआ है, और क्रिएटिव डिफ्रेंसेज के चलते वह फिल्म से अलग नहीं हुए हैं। हालांकि उन्होंने ये साफ नहीं किया कि वे क्यों फिल्म का हिस्सा नहीं बन पाए।
‘हेरा फेरी’ बाबू भैया के बिना नहीं बन सकती
जब इस पर सुनील शेट्टी से बात की गई तो उन्होंने इस खबर पर अपना दुख और नाराज़गी जाहिर की। मीडिया से बातचीत में सुनील शेट्टी ने कहा “यह मेरे लिए बहुत बड़ा झटका है और मैं पूरी तरह से टूट गया हूं… अगर कोई फिल्म थी जिसका मैं सबसे ज़्यादा इंतजार कर रहा था, तो वह हेरा फेरी थी…” उन्होंने आगे कहा “यह फिल्म 100% परेश रावल के बिना नहीं बन सकती, यह शायद 99% मेरे और अक्षय के बिना बन सकती है। अगर राजू और श्याम को बाबू भैया नहीं पीटते तो फिल्म में वो मजा ही नहीं आता…”
क्या ‘हेरा फेरी 3’ अब पहले जैसी रह पाएगी ?
सुनील शेट्टी की बातों से साफ है कि ‘हेरा फेरी’ की आत्मा उसकी ओरिजिनल कास्ट में ही बसती है। तीनों किरदारों की बॉन्डिंग, उनकी टाइमिंग और कॉमिक अंदाज ही फिल्म की पहचान है। अगर परेश रावल यानी बाबू भैया इस तीसरे भाग में नहीं होंगे, तो शायद दर्शकों को वही हंसी और मस्ती का एहसास ना हो सके जो पहले दो फिल्मों में था। फिलहाल फिल्म की शूटिंग और कलाकारों को लेकर काफी उलझन और असमंजस बना हुआ है। अब देखना होगा कि मेकर्स क्या नया फैसला लेते हैं और क्या वे परेश रावल को मनाने की कोशिश करते हैं या फिल्म को किसी नए अंदाज़ में लेकर आते हैं।
‘हेरा फेरी‘ तिकड़ी ही इसकी जान है
‘हेरा फेरी’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि इंडियन कॉमेडी का क्लासिक आइकॉन बन चुकी है। ऐसे में अगर बाबू भैया यानी परेश रावल इसमें नहीं होंगे, तो लाख कोशिशों के बाद भी उसकी ‘फीलिंग’ और ‘मजा’ अधूरा रह जाएगा।
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img