भारत-पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर होने वाली दैनिक रीट्रीट सेरेमनी के समय में बदलाव किया गया है। मौसम में बदलाव के चलते 16 नवंबर से फाजिल्का के सादकी, फिरोजपुर के हुसैनीवाला और अमृतसर के निकट वाघा-अटारी बॉर्डर पर रीट्रीट सेरेमनी शाम 4:30 बजे शुरू होगी।
बॉर्डर एरिया विकास फ्रंट के प्रधान लीलाधर शर्मा ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि मौसम में बदलाव के कारण हर साल रीट्रीट सेरेमनी के समय में परिवर्तन किया जाता है।
उन्होंने दर्शकों से अपील की कि वे अपना आधार कार्ड साथ लेकर आएं और शाम 4 बजे तक सीमा पर पहुंच जाएं, ताकि सेरेमनी देखने में किसी तरह की परेशानी न हो।
गौरतलब है कि 16 नवंबर से तीनों सीमावर्ती स्थलों पर नई समय-सारिणी लागू हो जाएगी।



