जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर में शनिवार को लगातार भूकंप के झटकों से लोग सहम गए। महज 12 घंटे के भीतर डोडा और किश्तवाड़ जिलों में चार बार धरती हिली। सबसे तेज भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.8 दर्ज की गई।
जानकारी के मुताबिक, पहला भूकंप सुबह 2:38 बजे किश्तवाड़ में आया, जिसकी तीव्रता 3.3 थी। इसके बाद सुबह 8:31 बजे डोडा में 2.7 तीव्रता का झटका महसूस किया गया। महज 17 मिनट बाद सुबह 8:48 बजे इसी जिले में 3.8 तीव्रता का एक और भूकंप आया। वहीं, दोपहर 1:09 बजे डोडा में 2.9 तीव्रता का चौथा झटका दर्ज किया गया।
उधर, पड़ोसी देश ताजिकिस्तान में भी 12 घंटे के दौरान दो बार भूकंप आया। यहां पहले झटके की तीव्रता 4.0 और दूसरे की 4.1 दर्ज की गई।
राहत की बात यह है कि ताजिकिस्तान में आए भूकंप से फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।



