पेंशनर्स की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिला खजाना कार्यालय, मोहाली में 19 नवंबर से 21 नवंबर तक पेंशन सेवा पोर्टल से संबंधित विशेष कैंप आयोजित किया जाएगा।
जिला खजाना अधिकारी रेणुका ने जानकारी देते हुए बताया कि जिन पेंशनर्स का जीवन प्रमाण पत्र (Life Certificate) या e-KYC अभी तक पूरा नहीं हुआ है, वे इस कैंप में पहुंचकर अपनी प्रक्रिया मौके पर ही पूरी करवा सकते हैं।
कैंप में ये दस्तावेज लाना जरूरी
पेंशनर्स को कैंप में आते समय निम्नलिखित दस्तावेज साथ लाने होंगे: आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, PPO की कॉपी, आधार कार्ड से लिंक सक्रिय मोबाइल फोन
पेंशनर्स से की गई खास अपील
जिला खजाना अधिकारी ने सभी पेंशनर्स से अपील की है कि जिनका जीवन प्रमाण पत्र या e-KYC लंबित है, वे निर्धारित तारीखों में इस विशेष कैंप का लाभ जरूर उठाएं।
इसका उद्देश्य पेंशनर्स की जरूरी प्रक्रिया समय पर पूरी करवाना है, ताकि उनकी पेंशन का भुगतान बिना किसी रुकावट के जारी रह सके।



