अमृतसर: पंजाब के अमृतसर से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां पंजाब पुलिस में तैनात एक ASI की गोली लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान जोगिंदर सिंह के रूप में हुई है, जो अमृतसर के तरनतारन रोड के निवासी बताए जा रहे हैं।
![]()
मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर जोगिंदर सिंह ड्यूटी पर जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान वह अपनी पिस्टल साफ कर रहे थे। बताया जा रहा है कि तभी अचानक पिस्टल से गोली चल गई, जो उनके सिर के पास लगी। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी।
फिलहाल पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, गोली पिस्टल साफ करते समय चली, हालांकि घटना की वास्तविक परिस्थितियों और कारणों का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।



