Friday, November 13, 2026
HomeLatest Newsपंजाब में बदला मौसम का मिजाज, जालंधर समेत कई जिलों में हुई...
spot_img

पंजाब में बदला मौसम का मिजाज, जालंधर समेत कई जिलों में हुई बारिश; ठंडी हवाओं से बढ़ी ठिठुरन

जालंधर: पंजाब में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। शुक्रवार सुबह जालंधर समेत राज्य के कई जिलों में आसमान में घने बादल छाए रहे और हल्की बारिश दर्ज की गई। बारिश के साथ चली ठंडी हवाओं ने तापमान में गिरावट का एहसास कराया है, जिससे सर्दी का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है।

मौसम विभाग ने पहले ही राज्य के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई थी। जालंधर, अमृतसर, गुरदासपुर, तरनतारन, कपूरथला, होशियारपुर, रोपड़ और पठानकोट सहित कई जिलों में सुबह और रात के समय ठंड महसूस की जा रही है। वहीं, दोपहर के समय मौसम में फिलहाल ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है।

इसके अलावा, ग्रामीण इलाकों में सुबह के समय कोहरे की सफेद चादर भी दिखाई देने लगी है। शुक्रवार सुबह हुई बारिश के बाद आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, 12 और 13 नवंबर को पंजाब के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है। ऐसे में लोगों को आने वाले दिनों में ठंड और बदलते मौसम के लिए तैयार रहने की जरूरत है।

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img