खडूर साहिब से सांसद और ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह को बड़ी राहत मिली है। उन्हें अपनी दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक दिन की कस्टडी पैरोल दी गई है। अमृतपाल सिंह फिलहाल असम की डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल में बंद हैं।
जानकारी के मुताबिक, अमृतपाल सिंह के वकीलों ने शुक्रवार को बताया कि अदालत ने उन्हें एक दिन की कस्टडी पैरोल देने की अनुमति दी है। यह पैरोल विशेष रूप से उनकी दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए दी गई है।
अमृतपाल सिंह को पैरोल के दौरान भी सुरक्षा व्यवस्था के तहत कस्टडी में रखा जाएगा। इस फैसले के बाद अब उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने का रास्ता साफ हो गया है।



