पंजाब डेस्क: मानसून की पहली बारिश ने ही जालंधर-अमृतसर हाईवे की सर्विस लेन की बदहाल स्थिति उजागर कर दी है। जालंधर में हुई हल्की बारिश के बाद सर्विस लेन पर कई जगह पानी भर गया, जिससे सड़क पर बने गहरे गड्ढे पूरी तरह पानी में छिप गए।
जलभराव के कारण वाहन चालकों को सड़क की वास्तविक स्थिति का अंदाजा नहीं लग पा रहा है। कई वाहन गड्ढों में फंस गए, जिससे लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से सर्विस लेन की मरम्मत नहीं हुई है। बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क और भी खतरनाक बन गई है। यदि जल्द सुधार कार्य नहीं कराया गया, तो यहां किसी भी समय बड़ा सड़क हादसा हो सकता है।



