Sunday, November 8, 2026
HomeLatest Newsपंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 किलो हेरोइन बरामद; तीन तस्कर गिरफ्तार
spot_img

पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 किलो हेरोइन बरामद; तीन तस्कर गिरफ्तार

Amritsar Drug Bust: पंजाब पुलिस ने अमृतसर में नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय ड्रग नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर की टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 25 किलो हेरोइन बरामद की है।

पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि गिरफ्तार आरोपी सीमा पार बैठे एक तस्कर के संपर्क में थे और उसके निर्देशों के अनुसार हेरोइन की खेप इकट्ठा कर पंजाब के विभिन्न जिलों में पहुंचाने की तैयारी कर रहे थे।

इस मामले में अमृतसर के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और पूरे नेटवर्क की पहचान करने में जुटी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि अब तक इस नेटवर्क के जरिए कितनी बार नशे की खेप की सप्लाई की जा चुकी है।

पंजाब पुलिस ने कहा कि राज्य में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस अवैध कारोबार से जुड़े सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img