Sunday, November 8, 2026
HomeLatest Newsजालंधर में पुलिस-आरोपी की मुठभेड़, फायरिंग के बाद पैर में गोली लगने...
spot_img

जालंधर में पुलिस-आरोपी की मुठभेड़, फायरिंग के बाद पैर में गोली लगने से दबोचा गया आरोपी

जालंधर: गढ़ा रोड फायरिंग मामले में वांछित आरोपी श्यामदास और जालंधर पुलिस के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई। पुलिस आरोपी को वारदात में इस्तेमाल हथियार की बरामदगी के लिए गढ़ा इलाके में लेकर गई थी। इसी दौरान आरोपी ने अचानक छिपाया गया हथियार निकालकर पुलिस टीम पर दो राउंड फायरिंग कर दी।

 

पुलिस ने तुरंत जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की, जिसमें एक गोली आरोपी के पैर में लगी। घायल होने के बाद आरोपी को मौके पर ही काबू कर लिया गया और इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार उसकी हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है।

जांच में पता चला है कि श्यामदास मूल रूप से बिहार के दरभंगा जिले का रहने वाला है। उसे हाल ही में एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ के दौरान उसने गढ़ा इलाके में हथियार छिपाने की बात कबूल की थी। इसी सूचना के आधार पर पुलिस उसे बरामदगी के लिए मौके पर लेकर पहुंची थी, लेकिन आरोपी ने पुलिस को चकमा देते हुए हथियार निकाल लिया और फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस के मुताबिक, श्यामदास गढ़ा इलाके में दर्ज हत्या के प्रयास (धारा 307) के एक मामले में भी फरार चल रहा था। शुरुआती जांच में उसके बिहार से पंजाब तक फैले नेटवर्क और नशा तस्करी से संभावित संबंधों की भी जानकारी सामने आई है। पुलिस इन पहलुओं की गहन जांच कर रही है।घटना के बाद एफएसएल टीम ने मौके से अहम साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी के स्वस्थ होने के बाद उसके खिलाफ पुलिस पर जानलेवा हमला, अवैध हथियार रखने और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img