Sunday, November 8, 2026
HomeLatest Newsपंजाब में मौसम बदलेगा करवट, 12 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट;...
spot_img

पंजाब में मौसम बदलेगा करवट, 12 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट; 6 जिलों में सबसे ज्यादा असर की आशंका

Punjab Weather Update: पंजाब में आने वाले दिनों में मौसम पूरी तरह बदलने वाला है। मौसम विभाग ने राज्य में 12 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। अनुमान है कि लगातार बारिश के कारण प्रदेश के तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। फिलहाल भी राज्य का औसत तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस कम बना हुआ है।

मौसम विभाग के मुताबिक, 8 जुलाई से 10 जुलाई के बीच पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर और मोहाली में भारी बारिश होने की संभावना है। इन जिलों में तेज बारिश के चलते जलभराव और यातायात प्रभावित होने की आशंका जताई गई है। वहीं, पंजाब के बाकी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान है।

विभाग का कहना है कि 10 जुलाई को कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होगी, जबकि 11 और 12 जुलाई को मानसून और अधिक सक्रिय हो जाएगा। इस दौरान राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश दर्ज की जा सकती है। इससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है, वहीं किसानों के लिए भी यह बारिश फायदेमंद मानी जा रही है।

सोमवार को भी पंजाब के कई जिलों में बारिश हुई, जिससे अधिकतम तापमान में करीब 1.7 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। बठिंडा सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

बारिश के आंकड़ों पर नजर डालें तो पटियाला में 25.2 मिमी, मोहाली में 18.0 मिमी, लुधियाना में 2.2 मिमी, होशियारपुर में 0.5 मिमी और पठानकोट में 0.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img