Monday, November 9, 2026
HomeLatest Newsसोने में 1,810 और चांदी में 7,000 रुपये की बड़ी गिरावट
spot_img

सोने में 1,810 और चांदी में 7,000 रुपये की बड़ी गिरावट

वैश्विक बाजारों में कमजोरी का असर घरेलू सर्राफा बाजार पर भी देखने को मिला है। बुधवार को सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। बुलियन मार्केट के साथ-साथ मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) और अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दोनों कीमती धातुओं के भाव दबाव में रहे।

इंडिया बुलियन रेट्स के मुताबिक, घरेलू बाजार में 10 ग्राम सोने की कीमत में 1,810 रुपये की गिरावट आई, जिसके बाद सोना 1,46,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता नजर आया। वहीं, चांदी की कीमत में 7,000 रुपये की बड़ी गिरावट दर्ज की गई, जिससे इसका भाव घटकर 2,28,610 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी दोनों धातुओं में कमजोरी देखने को मिली। MCX पर सोना 1,777 रुपये टूटकर 1,46,341 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। कारोबार के दौरान सोने ने 1,47,090 रुपये का उच्चतम और 1,46,172 रुपये का निचला स्तर छुआ। इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,48,118 रुपये पर बंद हुआ था।

वहीं, MCX पर चांदी के भाव में 6,747 रुपये की गिरावट दर्ज की गई और इसका दाम घटकर 2,27,563 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। वैश्विक बाजारों में जारी कमजोरी का असर फिलहाल घरेलू बाजार पर भी साफ तौर पर देखने को मिल रहा है।

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img