Monday, November 9, 2026
HomeLatest News30 जून तक पंजाब के सभी शहर होंगे ‘ओपन मैनहोल फ्री’, हरजोत...
spot_img

30 जून तक पंजाब के सभी शहर होंगे ‘ओपन मैनहोल फ्री’, हरजोत बैंस ने तय की डेडलाइन

जनता की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पंजाब सरकार ने राज्य के सभी शहरों को ‘ओपन मैनहोल-फ्री’ बनाने के लिए 30 जून 2026 की समय सीमा तय की है। स्थानीय निकाय मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने इस संबंध में सभी नगर निगम कमिश्नरों और अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नरों (शहरी विकास) को निर्देश जारी करते हुए अनुपालन रिपोर्ट सौंपने को कहा है।

उन्होंने कहा कि ‘मिशन क्लीन पंजाब’ के तहत चल रही ‘जीरो ओपन मैनहोल’ मुहिम में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि राज्य स्तर पर किए गए सुरक्षा ऑडिट के दौरान मानसून से पहले सीवरेज व्यवस्था में 1,451 खुले मैनहोल चिन्हित किए गए थे। इनमें से 1,000 से अधिक मैनहोलों को पहले ही ठीक किया जा चुका है, जबकि बाकी को तय समय सीमा के भीतर बंद किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में जलभराव के कारण खुले मैनहोल गंभीर हादसों का कारण बन सकते हैं। ऐसे में लोगों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा और इस मामले में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी।

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img