चंडीगढ़: पंजाब पुलिस में कांस्टेबल पदों पर भर्ती प्रक्रिया को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। पुलिस विभाग ने भर्ती 2026 के तहत कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) की तारीख घोषित कर दी है। परीक्षा 1 जुलाई 2026 से शुरू होगी।
भर्ती बोर्ड के अनुसार, परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे भर्ती से जुड़ी सभी अपडेट और सूचना के लिए नियमित रूप से वेबसाइट चेक करते रहें।
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 3,298 पद भरे जाएंगे, जिनमें 2,522 पद जिला कैडर और 776 पद आर्म्ड कैडर के लिए निर्धारित हैं।
गौरतलब है कि इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया मार्च 2026 में शुरू हुई थी। बाद में उम्मीदवारों की मांग और तकनीकी कारणों के चलते आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 5 मई 2026 कर दी गई थी, जिसके बाद बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने आवेदन किया।
परीक्षा तिथि घोषित होने के बाद अब उम्मीदवार अपनी तैयारी को अंतिम रूप दे रहे हैं। विभाग ने साफ किया है कि भर्ती से जुड़ी आगे की सभी जानकारी समय-समय पर जारी की जाएगी और अभ्यर्थियों को केवल आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करना चाहिए।



