चंडीगढ़: जालंधर स्थित आदमपुर एयरपोर्ट का नाम आधिकारिक तौर पर बदलकर ‘श्री गुरु रविदास महाराज जी हवाई अड्डा, आदमपुर’ कर दिया गया है। इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री गुरु रविदास जी के 649वें प्रकाश पर्व के अवसर पर नए नाम का उद्घाटन किया था। यह हवाई अड्डा जालंधर, होशियारपुर और पूरे दोआबा क्षेत्र के लिए हवाई सेवाओं का प्रमुख केंद्र है।
महान संत और समाज सुधारक श्री गुरु रविदास जी की शिक्षाओं और समाज के प्रति उनके योगदान को सम्मान देने के उद्देश्य से यह फैसला लिया गया है। नए नाम को लेकर देश-विदेश की संगत और स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है।



