महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और सम्मान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पंजाब सरकार की ‘मुख्यमंत्री मावां-धियां सत्कार योजना’ को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए जंडियाला गुरु स्थित इंद्र फार्म में ‘महिला सत्कार सखियों’ के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। इस दौरान उन्हें योजना की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और लाभार्थियों के पंजीकरण संबंधी जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत पात्र सामान्य वर्ग की महिलाओं को 1000 रुपये और अनुसूचित जाति की पात्र महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह की वित्तीय सहायता दी जाएगी। यह सहायता 1 जुलाई 2026 से शुरू होगी।

उन्होंने कहा कि योजना को सफल बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बड़ी संख्या में महिलाओं ने ‘महिला सत्कार सखी’ के रूप में सेवाएं देने की इच्छा जताई है, जिन्हें योजना के विभिन्न पहलुओं पर तकनीकी और व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है।



