Monday, November 9, 2026
HomeLatest Newsपंजाब को काले दौर से बाहर निकालने का श्रेय भगवंत मान को:...
spot_img

पंजाब को काले दौर से बाहर निकालने का श्रेय भगवंत मान को: अरविंद केजरीवाल

 

मोहाली: पंजाब नगर निगम चुनावों में आम आदमी पार्टी (आप) की प्रचंड जीत के बाद रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मोहाली में एक विशाल रोड शो निकाला, जिसमें हजारों समर्थकों ने हिस्सा लिया। इसके बाद आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने इस जनादेश के लिए पंजाब की जनता का आभार व्यक्त किया और विपक्षी दलों—शिरोमणि अकाली दल, भाजपा और कांग्रेस—पर निशाना साधा।

 

केजरीवाल ने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती सरकारों के दौरान पंजाब नशे और अन्य समस्याओं के कारण एक कठिन दौर से गुजर रहा था, लेकिन मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दिन-रात मेहनत करके राज्य को उस स्थिति से बाहर निकालते हुए दोबारा विकास और तरक्की के रास्ते पर अग्रसर किया है।

उन्होंने लोगों से अपील की कि मान सरकार द्वारा शुरू किए गए विकास कार्यों की रफ्तार को बनाए रखने के लिए अपना समर्थन जारी रखें। केजरीवाल ने दावा किया कि पंजाब के इतिहास में किसी भी पूर्व सरकार को अपने कार्यकाल के साढ़े चार वर्ष पूरे होने के बाद जनता का इतना व्यापक समर्थन नहीं मिला। उन्होंने कहा कि जहां पिछली सरकारों को कार्यकाल के अंतिम चरण में जनता के विरोध का सामना करना पड़ता था, वहीं आम आदमी पार्टी सरकार को लगातार लोगों का प्यार और विश्वास मिल रहा है।

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img