आयरलैंड के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी चोट के कारण पूरे दौरे से बाहर हो गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके बाएं पैर की जांघ की मांसपेशियों (क्वाड्रिसेप्स) में चोट लगी है, जिसके चलते वह मैदान से दूर रहेंगे। बीसीसीआई सूत्रों के अनुसार, नितीश रेड्डी इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली व्हाइट-बॉल सीरीज से भी बाहर रह सकते हैं। हाल ही में वह अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा थे।

नितीश रेड्डी के चोटिल होने से आयरलैंड दौरे पर कप्तान श्रेयस अय्यर की चिंता बढ़ गई है। इससे पहले टीम के प्रमुख ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या भी चोट के कारण टीम से बाहर हो चुके हैं। ऐसे में हार्दिक की कमी पूरी करने की जिम्मेदारी नितीश पर थी, लेकिन अब उनके बाहर होने से चयनकर्ताओं के सामने नई चुनौती खड़ी हो गई है। अब कप्तान श्रेयस अय्यर और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि टीम में ऑलराउंडर के रूप में किस खिलाड़ी को मौका दिया जाए।



