जालंधर : गर्मी की छुट्टियों के चलते जालंधर की स्कूटर मार्केट 25 जून से 28 जून तक बंद रहेगी। यह निर्णय जालंधर टू-व्हीलर डीलर्स एसोसिएशन की बैठक में प्रधान तजिंदर सिंह की अध्यक्षता में लिया गया। बैठक के दौरान अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा की गई।
बैठक के बाद प्रधान तजिंदर सिंह ने बताया कि जो ग्राहक टू-व्हीलर खरीदने या बेचने की योजना बना रहे हैं, वे 25 जून से पहले या फिर 28 जून के बाद मार्केट का रुख करें, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
उन्होंने कहा कि 29 जून से सभी दुकानें पहले की तरह नियमित रूप से खुल जाएंगी। इस अवसर पर हरप्रीत सिंह नीटू, मंदीप सिंह बल्लू, मनप्रीत सिंह बिंद्रा, अरविंद कुमार, अमलेश कुमार, सुरेश कुमार कालरा और राघव सहित अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।



