Sunday, November 29, 2026
HomeLatest Newsसोशल मीडिया पर दोस्ती कर शादी का झांसा दिया, फिर आपत्तिजनक तस्वीरों...

सोशल मीडिया पर दोस्ती कर शादी का झांसा दिया, फिर आपत्तिजनक तस्वीरों से करने लगा ब्लैकमेल

लुधियाना: सोशल मीडिया के जरिए युवती से दोस्ती कर शादी का झांसा देने, शारीरिक संबंध बनाने और बाद में आपत्तिजनक तस्वीरों के जरिए ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी राजीव अरोड़ा के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता सोनिया सिक्का ने आरोप लगाया कि आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से उसके संपर्क में आया था। बातचीत बढ़ने के बाद दोनों में दोस्ती हो गई। इस दौरान आरोपी ने खुद को तलाकशुदा और सिंगल बताकर युवती का विश्वास जीता और उससे शादी करने का वादा किया।

पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और इस दौरान धोखे से उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें खींच लीं। बाद में इन्हीं तस्वीरों का डर दिखाकर आरोपी उसे ब्लैकमेल करने लगा।

आरोपी की कथित ब्लैकमेलिंग और मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई। शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, शारीरिक शोषण और ब्लैकमेलिंग से संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मामले की आगे की जांच जारी है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img