Sunday, November 8, 2026
HomeLatest Newsभारी बारिश और भूस्खलन के खतरे के कारण रोकी गई थीं ट्रेनें,...
spot_img

भारी बारिश और भूस्खलन के खतरे के कारण रोकी गई थीं ट्रेनें, ट्रैक सुरक्षित मिलने पर रेलवे करेगा संचालन बहाल

चंडीगढ़: कालका-शिमला हेरिटेज रेलवे रूट पर सफर करने वालों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम में सुधार और ट्रैक की सुरक्षा सुनिश्चित होने पर 6 अगस्त से टॉय ट्रेन सेवाएं दोबारा शुरू की जा सकती हैं। नॉर्दर्न रेलवे ने इसके लिए तैयारियां तेज कर दी हैं और ऑनलाइन टिकट बुकिंग भी शुरू कर दी है।

लगातार बारिश के चलते शिमला और आसपास के पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और ट्रैक पर पत्थर गिरने की घटनाओं का खतरा बढ़ गया था। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने 1 से 5 अगस्त तक कुछ टॉय ट्रेनों का संचालन अस्थायी रूप से रोक दिया था।

रेलवे की इंजीनियरिंग टीमें प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निरीक्षण कर रही हैं। ट्रैक से मलबा हटाने के साथ उसकी तकनीकी जांच भी की जा रही है, ताकि संचालन शुरू होने से पहले किसी तरह का जोखिम न रहे। रेलवे का कहना है कि अंतिम फैसला मौसम और ट्रैक की स्थिति की समीक्षा के बाद ही लिया जाएगा।

फिलहाल शिवालिक डीलक्स एक्सप्रेस (52451/52452) और कालका-शिमला एक्सप्रेस (52459/52460) प्रभावित हैं, जबकि अन्य कुछ ट्रेनें मौसम के अनुसार चलाई जा रही हैं। रेलवे ने बताया कि 6 अगस्त की ट्रेनों के लिए आरक्षण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और कुछ सीटें अभी भी उपलब्ध हैं।

अंबाला मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक यशंजीत सिंह ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। ट्रैक पूरी तरह सुरक्षित घोषित होने के बाद ही सभी टॉय ट्रेनों का नियमित संचालन बहाल किया जाएगा।

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img