Sunday, November 8, 2026
HomeLatest Newsजालंधर में तेज रफ्तार कार बनी हादसे की वजह, सड़क किनारे बैठे...
spot_img

जालंधर में तेज रफ्तार कार बनी हादसे की वजह, सड़क किनारे बैठे 3 मजदूर गंभीर रूप से घायल

 

जालंधर: कपूरथला रोड पर शनिवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जब एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बैठे मजदूरों पर चढ़ गई। हादसे में तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार तेज गति से कपूरथला रोड की ओर जा रही थी। इसी दौरान चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार पहले सड़क किनारे बने गटर से टकराई, फिर पेड़ से जा भिड़ी। इस बीच सड़क किनारे बैठे मजदूर उसकी चपेट में आ गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसके एयरबैग भी खुल गए।

हादसे के बाद चालक ने दावा किया कि दुर्घटना तेज रफ्तार की वजह से नहीं, बल्कि सड़क पर मौजूद खराब गटर और बाहर निकले लोहे के सरिए से टायर फटने के कारण हुई। उसके मुताबिक टायर फटते ही वाहन अनियंत्रित हो गया और सीधे मजदूरों की ओर चला गया।

घटना की सूचना मिलते ही थाना बस्ती बावा खेल पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआई जगतार सिंह ने बताया कि हादसे के पीछे वास्तविक कारण क्या था, इसका पता लगाने के लिए तकनीकी और प्रत्यक्षदर्शियों के आधार पर सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। वहीं, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि दुर्घटना की सही तस्वीर सामने आ सके।

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img