Sunday, November 8, 2026
HomeLatest Newsपंजाब में मानसून होगा और सक्रिय, 2 दिन तेज बारिश और आंधी...
spot_img

पंजाब में मानसून होगा और सक्रिय, 2 दिन तेज बारिश और आंधी का ऑरेंज अलर्ट

पंजाब डेस्क :पंजाब में आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। भारतीय मौसम विभाग ने राज्य में मानसून की गतिविधियां तेज होने की संभावना जताते हुए 28 और 29 जुलाई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं 30 जुलाई को येलो अलर्ट लागू रहेगा। इस दौरान कई इलाकों में तेज बारिश, बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में राज्य के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जबकि कुछ स्थानों पर तेज हवाओं का असर भी देखने को मिला। आगामी तीन दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिल सकती है।

विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने, खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने तथा जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील की है।

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img