Sunday, November 8, 2026
HomeLatest Newsखाना खाने के बाद दो मासूम भाइयों की बिगड़ी तबीयत, इलाज के...
spot_img

खाना खाने के बाद दो मासूम भाइयों की बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान दोनों की मौत

तरनतारन: पंजाब के तरनतारन जिले के गांव रानीवाला से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां संदिग्ध परिस्थितियों में दो सगे मासूम भाइयों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मृतकों की पहचान 7 वर्षीय गुरनिशान सिंह और डेढ़ वर्षीय गुरदान सिंह के रूप में हुई है। दोनों बच्चे गांव रानीवाला निवासी सरजीत सिंह के पुत्र थे।

बताया जा रहा है कि 13 जुलाई की रात परिवार ने घर पर बना खाना खाया था। भोजन करने के कुछ समय बाद परिवार के कई सदस्यों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। सभी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान गुरनिशान सिंह ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया, जबकि छोटे भाई गुरदान सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिवार के अन्य सदस्यों की हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि यह घटना दूषित भोजन या किसी जहरीले पदार्थ के सेवन के कारण हुई हो सकती है। हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अभी किसी नतीजे पर पहुंचना जल्दबाजी होगी और सभी संभावित कारणों की जांच की जा रही है।

सूचना मिलते ही थाना चोहला साहिब की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बच्चों की मौत की असली वजह मेडिकल जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img