Sunday, November 8, 2026
HomeLatest News17 जुलाई से शुरू होगी अमृतसर-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर, यात्रियों का इंतजार...
spot_img

17 जुलाई से शुरू होगी अमृतसर-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर, यात्रियों का इंतजार खत्म

जालंधर: पंजाब और उत्तर प्रदेश के यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अमृतसर-वाराणसी के बीच लंबे समय से प्रतीक्षित वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का संचालन 17 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जालंधर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इसी कार्यक्रम के दौरान जालंधर के नवनिर्मित रेलवे स्टेशन का भी उद्घाटन प्रस्तावित है।

पहले इस ट्रेन को 12 जुलाई से शुरू करने की योजना बनाई गई थी, लेकिन रेलवे ने कार्यक्रम में बदलाव करते हुए नई तारीख 17 जुलाई तय की है। इस सेवा को संत रविदास एक्सप्रेस नाम दिया गया है और यह सप्ताह में तीन दिन चलेगी।

छेहर्टा-वाराणसी संत रविदास एक्सप्रेस (14624) प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार और रविवार को दोपहर 2:05 बजे छेहर्टा से रवाना होगी। यह 2:25 बजे अमृतसर पहुंचेगी और पांच मिनट बाद वाराणसी के लिए प्रस्थान करेगी। ट्रेन अगले दिन सुबह 7:25 बजे लखनऊ और दोपहर 12:15 बजे वाराणसी पहुंचेगी।

वापसी में वाराणसी-छेहर्टा संत रविदास एक्सप्रेस (14623) गुरुवार, शनिवार और सोमवार को शाम 7:50 बजे वाराणसी से चलेगी। यह रात 12:10 बजे लखनऊ पहुंचेगी और अगले दिन शाम 4:35 बजे अमृतसर तथा 5:10 बजे छेहर्टा पहुंचेगी।

यह ट्रेन अमृतसर, जालंधर सिटी, लुधियाना, अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, लखनऊ, सुल्तानपुर और जौनपुर सिटी समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। रेलवे का कहना है कि इस नई सेवा से पंजाब और उत्तर प्रदेश के बीच यात्रा अधिक तेज, आरामदायक और सुविधाजनक होगी। ट्रेन का रखरखाव छेहर्टा रेलवे स्टेशन पर किया जाएगा।

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img