Sunday, November 8, 2026
HomeLatest Newsपखोवाल रोड पर बड़ा खतरा: सड़क धंसने से गड्ढे में गिरी बाइक,...
spot_img

पखोवाल रोड पर बड़ा खतरा: सड़क धंसने से गड्ढे में गिरी बाइक, समय रहते बची युवक की जान

लुधियाना: पखोवाल रोड स्थित शहीद भगत सिंह नगर में शनिवार सुबह सड़क धंसने से बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सिटी सेंटर के पास जी ब्लॉक और एच ब्लॉक को जोड़ने वाली सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया, जिससे वहां से गुजर रहे एक बाइक सवार की मोटरसाइकिल गहरे गड्ढे में फंस गई। राहत की बात यह रही कि आसपास मौजूद लोगों ने समय रहते युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

जानकारी के मुताबिक, घटना सुबह करीब 8 बजे हुई। बाइक सवार जैसे ही सड़क से गुजर रहा था, अचानक सड़क बैठ गई और उसकी मोटरसाइकिल गड्ढे में जा फंसी। मौके पर मौजूद समाजसेवी अरविंद शर्मा ने तुरंत अन्य लोगों की मदद से युवक और उसकी बाइक को सुरक्षित बाहर निकाला।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बचाव कार्य के दौरान भी सड़क लगातार धंसती रही, जिससे वहां मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। फिलहाल सड़क पर दो बड़े गड्ढे बन चुके हैं और लगातार बारिश के कारण स्थिति और गंभीर होती जा रही है। स्थानीय लोगों का मानना है कि यदि समय रहते मरम्मत नहीं हुई तो यहां बड़ा हादसा हो सकता है।

निवासियों के अनुसार, यह पहली बार नहीं है जब इस सड़क पर ऐसी घटना हुई हो। इससे पहले भी सड़क कई बार धंस चुकी है, लेकिन हर बार केवल अस्थायी मरम्मत कर दी गई। अब लोगों ने नगर निगम और संबंधित विभाग से स्थायी समाधान की मांग की है।

फिलहाल एहतियात के तौर पर स्थानीय लोगों ने वाहन चालकों से इस मार्ग का उपयोग करने से बचने की अपील की है, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img