लुधियाना:
विशेष पुनरीक्षण समीक्षा (SIR) 2026 के तहत मतदाता गणना फॉर्मों के घर-घर वितरण और उनकी वापसी की तैयारियों का जायजा लेने के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने लुधियाना में समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक की अध्यक्षता उप चुनाव आयुक्त भानु प्रकाश येतुरू (आईएएस) और पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी ने की।

बैठक में फॉर्म वितरण और संग्रहण की पूर्व-प्रक्रिया की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान पंजाब की मुख्य चुनाव अधिकारी अनिंदिता मित्रा (आईएएस) सहित लुधियाना, एस.बी.एस. नगर, फरीदकोट, मोगा, फिरोजपुर, फाजिल्का, श्री मुक्तसर साहिब और मलेरकोटला के डिप्टी कमिश्नर-सह-जिला चुनाव अधिकारियों ने हिस्सा लिया। अधिकारियों को प्रक्रिया को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पूरा करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।



