Monday, November 9, 2026
HomeLatest Newsअमृतसर में लैंडिंग से पहले विमान पहुंचा पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में
spot_img

अमृतसर में लैंडिंग से पहले विमान पहुंचा पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में

दिल्ली से अमृतसर जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-479 सोमवार को लैंडिंग के दौरान कुछ समय के लिए पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में पहुंच गई। एयरलाइन ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है और इसकी जांच जारी है।

एयर इंडिया के अनुसार, अमृतसर एयरपोर्ट पर गो-अराउंड प्रक्रिया के दौरान विमान अनजाने में पाकिस्तान के एयरस्पेस में प्रवेश कर गया। हालांकि, इस दौरान यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा पर कोई खतरा नहीं था।

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने बताया कि विमान अमृतसर में उतरने की तैयारी कर रहा था, लेकिन रनवे पर बर्ड स्ट्राइक की घटना के बाद निरीक्षण के कारण उसे कुछ समय के लिए होल्ड पर रखा गया। बाद में दोबारा लैंडिंग की कोशिश के दौरान विमान थोड़ी देर के लिए पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में चला गया।

DGCA के मुताबिक, इस दौरान पाकिस्तान के एयर ट्रैफिक कंट्रोल अधिकारियों के साथ समन्वय किया गया। बाद में विमान को अमृतसर के बजाय वापस दिल्ली भेज दिया गया, जहां उसने सुरक्षित लैंडिंग की।

घटना के बाद DGCA ने मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही एयर ट्रैफिक कंट्रोलर और विमान चालक दल की भूमिका की भी समीक्षा की जा रही है।

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img