जालंधर के मेयर विनीत धीर के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी माता श्रीमती आशा धीर का देर रात निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के अनुसार, आशा धीर पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं और उनका उपचार अस्पताल में चल रहा था। देर रात उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उनका निधन हो गया।
आशा धीर के निधन पर विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। कई गणमान्य व्यक्तियों ने मेयर विनीत धीर और उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।शहर के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने आशा धीर के निधन को परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है।



