Monday, November 9, 2026
HomeLatest News1 जुलाई से महिलाओं के खातों में आएंगे 3 महीने के पैसे,...
spot_img

1 जुलाई से महिलाओं के खातों में आएंगे 3 महीने के पैसे, ‘मांवां-धीयां सत्कार योजना’ लागू करने को तैयार मान सरकार: बलतेज पन्नू

आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने दावा किया है कि 2022 विधानसभा चुनावों के दौरान जनता से किए गए सभी वादों को पूरा कर दिया गया है। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू ने कहा कि सरकार की अंतिम गारंटी ‘मांवां-धीयां सत्कार योजना’ को लागू करने की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और मुख्यमंत्री भगवंत मान के ऐलान के मुताबिक 1 जुलाई से महिलाओं के बैंक खातों में राशि भेजनी शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि योजना के तहत महिलाओं को तीन महीनों की एकमुश्त राशि के रूप में 3,000 रुपये दिए जाएंगे। वहीं, अनुसूचित जाति वर्ग की महिलाओं के खातों में 4,500 रुपये प्रति लाभार्थी के हिसाब से राशि ट्रांसफर की जाएगी। यह प्रक्रिया 1 जुलाई से शुरू होगी।

बलतेज पन्नू ने कहा कि मान सरकार ने चुनावों से पहले दी गई सभी गारंटियों को पूरा किया है। इसके अलावा कई ऐसे जनकल्याणकारी कार्य और योजनाएं भी लागू की गई हैं, जिनका उल्लेख चुनावी घोषणापत्र में नहीं था। उन्होंने दावा किया कि पंजाब के इतिहास में पहली बार किसी सरकार ने अपने चुनावी वादों को पूरी तरह अमल में लाने का काम किया है। पन्नू ने कहा कि मान सरकार केवल घोषणाएं करने में नहीं, बल्कि उन्हें धरातल पर उतारने में विश्वास रखती है।

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img