Monday, November 9, 2026
HomeLatest Newsसेक्टर-11 कैशियर मर्डर केस: जम्मू-कश्मीर से पकड़े गए दो आरोपी पुलिस मुठभेड़...
spot_img

सेक्टर-11 कैशियर मर्डर केस: जम्मू-कश्मीर से पकड़े गए दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, तीसरे की तलाश जारी

 

चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित मेडिकल स्टोर के कैशियर जानकी दास की हत्या के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों को मुठभेड़ के दौरान घायल कर दिया। दोनों आरोपियों, आर्यन और सन्नी मेहरा, को जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले से गिरफ्तार कर चंडीगढ़ लाया गया था।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों को पूछताछ के लिए क्राइम ब्रांच कार्यालय ले जाया जा रहा था। इसी दौरान धनास जंगल क्षेत्र के पास दोनों ने पुलिस टीम पर हमला कर फरार होने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की, जिसमें दोनों आरोपी घायल हो गए।

घायलों को इलाज के लिए सेक्टर-16 के सरकारी मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस ऑपरेशन को चंडीगढ़ पुलिस की क्राइम ब्रांच और ऑपरेशन सेल की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया।

बता दें कि 13 जून को दिनदहाड़े बाइक सवार तीन हमलावरों ने सेक्टर-11 के मेडिकल स्टोर में घुसकर कैशियर जानकी दास पर ताबड़तोड़ 13 गोलियां चलाई थीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए थे।

जांच के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को जम्मू-कश्मीर से गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीसरा आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस को शक है कि सन्नी मेहरा ही मुख्य शूटर था, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है।

फिलहाल हत्या में इस्तेमाल हथियारों की बरामदगी नहीं हो सकी है और मामले की जांच लगातार जारी है।

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img