Monday, November 9, 2026
HomeLatest Newsपंजाब में बदलेगा मौसम का मिजाज, 19–20 जून को बारिश और तेज...
spot_img

पंजाब में बदलेगा मौसम का मिजाज, 19–20 जून को बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

चंडीगढ़: पंजाब में गर्मी और उमस से परेशान लोगों को जल्द राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने 19 और 20 जून के लिए पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कई इलाकों में बारिश, तेज हवाओं और बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि 18 जून को मौसम सामान्य रहने की संभावना है।

पिछले 24 घंटों के दौरान पंजाब में मौसम शुष्क बना रहा, जबकि हरियाणा के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई। पंजाब में सबसे अधिक तापमान फरीदकोट में 39.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं हरियाणा के बोपानी में अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस रहा। चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 19–20 जून के दौरान हल्की से मध्यम बारिश और आंधी की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। इससे तापमान में गिरावट आने और लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img