ख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर पंजाब को सुरक्षित और अपराधमुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पंजाब पुलिस की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो देसी .32 बोर पिस्तौल और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुलदीप सिंह उर्फ चीमा, निवासी गांव अकलिया कलां (बठिंडा) और अभिमान सिंह उर्फ अभि, निवासी भागू वाली ढाणी, गांव खुंडे हलाल (श्री मुक्तसर साहिब) के रूप में हुई है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी फिरोजपुर क्षेत्र में सक्रिय एक जेल में बंद गैंगस्टर द्वारा संचालित आपराधिक नेटवर्क से जुड़े हुए हैं। डीजीपी के अनुसार, कुलदीप सिंह उर्फ चीमा का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और उसके खिलाफ हत्या के प्रयास तथा आर्म्स एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं।
पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य सदस्यों की पहचान करने और इसके आगे-पीछे के संबंधों की जांच में जुटी हुई है।



