Sunday, November 8, 2026
HomeLatest Newsपंजाब में तूफान और भारी बारिश का कहर, बाढ़ का खतरा बढ़ा;...
spot_img

पंजाब में तूफान और भारी बारिश का कहर, बाढ़ का खतरा बढ़ा; पोंग डैम से बढ़े जलस्तर ने बढ़ाई चिंता

पंजाब डेस्क : पंजाब में मौसम ने अचानक खतरनाक रूप ले लिया है। कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और तूफानी हवाओं के कारण भारी नुकसान की खबरें सामने आ रही हैं। इस बीच, हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के कारण पोंग डैम में जलस्तर तेजी से बढ़ने से पंजाब और हिमाचल दोनों राज्यों में चिंता बढ़ गई है।

मौसम विभाग ने 14 जून तक पंजाब के कई जिलों में तेज बारिश, गरज-चमक और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। वहीं निचले इलाकों में जलभराव और बाढ़ जैसे हालात बनने की आशंका भी जताई जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, पोंग डैम और अन्य जलाशयों में पानी का स्तर लगातार बढ़ रहा है। प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति में सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है। पिछले वर्षों में आई विनाशकारी बाढ़ को देखते हुए इस बार भी हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।

विशेषज्ञों का कहना है कि यदि हिमाचल प्रदेश के कैचमेंट क्षेत्रों में भारी बारिश का सिलसिला जारी रहता है तो ब्यास और सतलुज नदी के आसपास के इलाकों में खतरा बढ़ सकता है। पिछले साल की तुलना में जलाशयों में अधिक पानी होने के कारण इस बार बाढ़ का खतरा और अधिक गंभीर माना जा रहा है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, नदी-नालों के आसपास न जाएं और सरकारी निर्देशों का पालन करें। आने वाले कुछ दिन पंजाब के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकते हैं।

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img