Sunday, November 8, 2026
HomeLatest NewsJalandhar: 2 दिन नहीं खुलेंगी Phagwara Gate में दुकानें, जरूरी सामान...
spot_img

Jalandhar: 2 दिन नहीं खुलेंगी Phagwara Gate में दुकानें, जरूरी सामान खरीदने वाले लोग पहले ही कर लें

 व्यापारियों ने दो दिन दुकानों को बंद रखने का निर्णय लिया है।

 गणतंत्र दिवस के अवसर पर फगवाड़ा गेट इलैक्ट्रिकल डीलर एसोसिएशन एवं इलैक्ट्रॉनिक वैल्फेयर सोसाइटी से जुड़े व्यापारियों ने दो दिन दुकानों को बंद रखने का निर्णय लिया है। एसोसिएशन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार 25 जनवरी (रविवार) और 26 जनवरी (सोमवार) को इलैक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक सामान की सभी दुकानें बंद रहेंगी।
एसोसिएशन के प्रधान अमित सहगल एवं बलजीत सिंह आहलूवालिया ने संयुक्त रूप से बताया कि यह निर्णय गणतंत्र दिवस के सम्मान में लिया गया है। बंद के दौरान फगवाड़ा गेट, मिलाप रोड, चहार बाग, भगत सिंह चौक, शेर-ए-पंजाब मार्केट, हांगकांग मार्केट, पंजपीर चौक सहित आसपास के क्षेत्रों में स्थित इलैक्ट्रिकल व इलैक्ट्रॉनिक सामान की दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी। व्यापारियों ने आम जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि आवश्यक खरीदारी पहले ही कर लें।
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img