Sunday, November 8, 2026
HomeLatest NewsJalandhar पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़, एक घायल, कॉलेज प्रधानगी...
spot_img

Jalandhar पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़, एक घायल, कॉलेज प्रधानगी विवाद में था फरार

जालंधर देहात क्षेत्र में पुलिस और एक कुख्यात बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई।

अलावलपुर रोड पर गांव डोला के नजदीक हुई इस कार्रवाई में पुलिस की गोली से एक आरोपी घायल हो गया, जिसे मौके पर ही काबू कर लिया गया। घायल आरोपी को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
गिरफ्तार बदमाश की पहचान गांव भुलथ निवासी लवप्रीत उर्फ लभी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक पिस्तौल और जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।
ऐसे हुई मुठभेड़
जानकारी के अनुसार अलावलपुर पुलिस चौकी के इंचार्ज एएसआई परमजीत सिंह अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान अलावलपुर से गांव डोला की ओर आ रहा एक बाइक सवार युवक पुलिस को देखकर संदिग्ध तरीके से एक खाली प्लॉट की तरफ भागने लगा। बारिश के चलते बाइक फिसलने से वह गिर पड़ा।
पुलिस के पीछा करने पर आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी की बाजू में लग गई, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।
कॉलेज प्रधानगी विवाद में फायरिंग का था आरोपी
पुलिस के मुताबिक लवप्रीत उर्फ लभी कॉलेज प्रधानगी को लेकर हुए एक बड़े गोलीकांड में वांटेड था। 19 दिसंबर को भोगपुर हाईवे स्थित किशनगढ़ चौक के पास एक पेट्रोल पंप पर कॉलेज चुनाव को लेकर विवाद के दौरान तीन कारों में सवार बदमाशों ने 12 से 15 राउंड फायरिंग की थी।
इस घटना में वहां मौजूद 50 से 70 युवकों में से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों की पहचान शिवदासपुरा निवासी गुरप्रीत गोपी और सौरव के रूप में हुई थी।
पहले ही पकड़े जा चुके थे दो आरोपी
इस मामले में पुलिस पहले ही दो आरोपियों जतिंदर और रक्षित को एक अलग मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर चुकी थी, जबकि लवप्रीत उर्फ लभी फरार चल रहा था। आज हुई मुठभेड़ में उसकी गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके आपराधिक नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img