Sunday, November 8, 2026
HomeLatest NewsJalandhar: मेयर ने बिल्डिंग ब्रांच के अधिकारियों को लगाई फटकार, बोले-सस्पैंड करवा...
spot_img

Jalandhar: मेयर ने बिल्डिंग ब्रांच के अधिकारियों को लगाई फटकार, बोले-सस्पैंड करवा देंगे

नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच की ढीली कार्रवाई के चलते आज मेयर धीर ने उनको जमकर फटकार लगाई

नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच की ढीली कार्रवाई के चलते आज मेयर धीर ने उनको जमकर फटकार लगाई और यहां तक कह दिया कि अगर सही ढंग से काम नहीं किया तो कुछ लोगों को सस्पैंड करवाना पड़ा तो विभाग के उच्च अधिकारियों से शिकायत कर सस्पैंड भी करवाया जा सकता है। बिल्डिंग ब्रांच की इस बैठक में मेयर वनीत धीर, कमिश्नर संदीप ऋषि, बिल्डिंग ब्रांच की एडहॉक कमेटी के चेयरमैन पार्षद अश्विनी अग्रवाल, सीनियर डिप्टी मेयर बलबीर सिंह ढिल्लों व अन्य अधिकारी मौजूद थे।
इतना ही नहीं बैठक में यह भी कहा गया कि जो कॉलोनाइजर कॉलोनियां पास करवाने के बाद और नोटिस जारी होने के बाद भी पैसे जमा नहीं करवा रहे हैं तो उन्हें फाइनल नोटिस भेजें अगर पैसे फिर भी जमा नहीं करवाते तो उनके खिलाफ केस दर्ज करवाया जाए। बता दें कि शहर में ऐसी दर्जनों कॉलोनियां है जिनको नगर निगम से नियमानुसार पास तो करवा लिया गया मगर उसके बाद कॉलोनाइजर पैसे ही जमा नहीं करवा रहे हैं।
ऐसी कई कॉलोनियों को दो या तीन बार नोटिस भी भेजा जा चुका है मगर उसके बावजूद वे पैसे नहीं जमा करवा रहे। इसलिए मेयर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि अगर फाइनल नोटिस जारी होने के बाद भी पैसे जमा नहीं होते तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाए।
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img