Sunday, November 8, 2026
HomeLatest NewsCold Drink में नशीला पदार्थ पिलाकर महिला से गैंगरेप, अश्लील वीडियो बनाकर...
spot_img

Cold Drink में नशीला पदार्थ पिलाकर महिला से गैंगरेप, अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

महिला को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ गैंगरेप किया गया।

इस मामले में पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर समेत तीन लोगों के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज की है। आरोपियों ने महिला की अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल भी किया है। थाना दुगरी की पुलिस ने पीड़िता के बयानों के आधार पर प्रॉपर्टी डीलर रिषिपाल सिंह, परमजीत सिंह के अलावा अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
शिकायतकत्र्ता ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि उसकी आरोपी रिषिपाल सिंह के साथ जान पहचान हो गई थी। उसने आरोपी को कुछ रु पयों से मदद करने के लिए कहा था, जिसके बाद उसने आरोपी परमजीत सिंह के साथ मिलवाया। आरोपी परमजीत सिंह ने पीड़िता को दस फीसदी बयाज पर दो लाख 70 हजार रु पए उधार दिए और बाद में पीड़िता ने रुपए भी वापस कर दिए।
उसके बाद आरोपियों ने पीड़िता को 13 अगस्त 2025 को आरोपी रिषिपाल के ऑफिस में बुलाया, जहां पर आरोपी परमजीत सिंह और एक अन्य व्यक्ति भी मौजूद था, जिन्होंने पीड़िता को कोल्ड ड्रिंक में कोई नशीली वस्तु पिला दी और आरोपी के ऑफिस के पीछे बने कमरे में ले जाकर उसके साथ तीनों ने जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए और अश्लील वीडियो भी बनाई। जब पीड़िता को होश आया तब आरोपियों ने उससे ब्लैंक चैक और दस्तखत किए हुए दस्तावेज हासिल कर पीड़िता और उसके परिवार को मारने की धमकी दी, साथ ही पीड़िता की अश्लील वीडियो वायरल करने को भी धमकाया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर जांच उपरांत मामला दर्ज किया है।
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img