Sunday, November 8, 2026
HomeLatest NewsJalandhar: बीयर वापस करने को लेकर ठेके पर हिंसक टकराव, चली बोतलें
spot_img

Jalandhar: बीयर वापस करने को लेकर ठेके पर हिंसक टकराव, चली बोतलें

ठेके पर बीयर वापस करने को लेकर कुछ युवक ठेके पर काम करने वाले युवकों व मालिक के साथ बहस पड़े।

मंगलवार शाम मिलाप चौक (लव-कुश चौक) में स्थित ठेके पर बीयर वापस करने को लेकर कुछ युवक ठेके पर काम करने वाले युवकों व मालिक के साथ बहस पड़े। देखते ही देखते बहसबाजी के दौरान युवक ठेके पर बीयर की बोतलें मारते हुए मौके से भाग गए और हमले के दौरान ठेके के बाहर खड़े लोगों ने इधर-उधर भाग कर जान बचाई। वहीं सूचना लोगों ने थाना चार की पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना चार की पुलिस जांच में जुट गई।
ठेकेदार मोहित मोला ने बताया कि वह ठेके पर बैठे हुए थे कि उसी दौरान 5 से 10 नौजवान ठेके से बीयर की बोतलें लेकर गए और कहने लगे कि वे उनके ठेके से बीयर की बोतलें लेकर गए थे लेकिन बोतलें एक्सपायर निकलीं। उसने कहा कि बीयर की बोतलें उनके ठेके की नहीं थीं जिसके चलते युवकों ने गालियां निकालनी शुरू कर दीं और बीयर की बोतलों से हमला कर सभी मौके से भाग गए। उसने कहा कि हमले के दौरान लोगों ने भाग कर जान बचाई, जिसके बाद उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी।
सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थाना चार के जांच अधिकारी एएसआई हीरा लाल ने बताया कि 5 से 10 नौजवान बर्थडे मनाने को लेकर ठेके से 8 से 10 बीयर की बोतलें लेकर गए थे जिसके बाद वह एक्सपायर डेट बोतलें देने का हवाला देते हुए कहने लगे कि उनका बर्थडे खराब हो गया। इस दौरान ठेकेदार के साथ युवकों का विवाद हो गया और युवक ठेके पर हमला कर भाग गए। हमले के दौरान दो युवक घायल हुए हैं। वहीं टीम सहित आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए और ठेकेदार के बयानों पर बनती कार्रवाई शुरू कर दी है।
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img