Sunday, November 8, 2026
HomeLatest NewsJalandhar में Petrol-Pump कर्मचारी से मारपीट, कार में गलत ईंधन डालने...
spot_img

Jalandhar में Petrol-Pump कर्मचारी से मारपीट, कार में गलत ईंधन डालने पर हुआ विवाद

पेट्रोल पंप कर्मचारी ने बताया कि उस दिन एक युवती अपनी कार में पेट्रोल भरवाने पंप पर आई थी।

 जालंधर के गांव राजावली में स्थित भारत पेट्रोलियम के एक पेट्रोल पंप पर आज मारपीट का मामला सामने आया है। बता दें कि कार में ईंधन गलत डालने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि युवती ने पेट्रोल पंप कर्मचारी के साथ मारपीट कर डाली।
घटना का वीडियो पंप में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया है। घायल कर्मचारी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मामला थाना मकसूदां पुलिस तक पहुंच चुका है।
गलत ईंधन डालने का विवाद
पेट्रोल पंप कर्मचारी ने बताया कि उस दिन एक युवती अपनी कार में पेट्रोल भरवाने पंप पर आई थी। वह फोन पर व्यस्त थी। कर्मचारी ने उससे गाड़ी के ईंधन प्रकार के बारे में पूछा, जिस पर युवती ने पेट्रोल होने की जानकारी दी। इसके बाद जतिन ने कार में पेट्रोल डालना शुरू किया।
करीब 200-300 रुपये का ईंधन भरने के बाद ही पता चला कि गाड़ी डीजल की है। कर्मचारी ने तुरंत अपनी गलती स्वीकार करते हुए युवती से गाड़ी वहीं रोकने और तेल बदलवाने की अनुमति मांगी। उसने इस गलती के लिए माफी भी मांगी।
युवती और उसके साथियों ने किया हमला
लेकिन इस पर युवती गुस्से में आ गई और गाली-गलौज करते हुए पेट्रोल पंप कर्मचारी से मारपीट करने लगी। आरोप है कि युवती ने तुरंत अपने कुछ साथियों को बुलाया और मिलकर जतिन कपूर को बुरी तरह पीटा। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि इस दौरान उसका  मोबाइल फोन और नकदी भी युवती ले गई।
अस्पताल में भी मिली धमकी
कर्मचारी ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ इलाज के लिए सिविल अस्पताल गया, लेकिन वहां भी कुछ युवकों ने उसे धमकाया ताकि वह मेडिकल रिपोर्ट न बनवाए और मामला आगे न बढ़े।
पुलिस जांच में जुटी
कर्मचारी ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img