Sunday, November 8, 2026
HomeLatest NewsPunjabi एक्ट्रेस Mandy Takhar ने पति Shekhar Kausha से लिया तलाक, 2024...
spot_img

Punjabi एक्ट्रेस Mandy Takhar ने पति Shekhar Kausha से लिया तलाक, 2024 में हुई थी शादी

पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री मैंडी तखर की निजी जिंदगी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है।

पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री मैंडी तखर की निजी जिंदगी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। एक्ट्रेस ने अपने पति शेखर कौशल से आपसी सहमति के आधार पर तलाक लेने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, जिसे मंजूरी मिल गई है। शुक्रवार को दोनों ने साकेत फैमिली कोर्ट में संयुक्त रूप से तलाक की अर्जी दाखिल की थी।
2024 में हुई थी शादी
मंडी तखर और शेखर कौशल की शादी साल 2024 में हुई थी। हालांकि शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के रिश्ते में दरार आ गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों पिछले साल से अलग रह रहे थे और लंबे समय तक हालात सुधारने की कोशिश के बाद आखिरकार अलग होने का फैसला लिया गया।
आपसी सहमति से लिया गया फैसला
इस पूरे मामले में अभिनेत्री की ओर से पैरवी कर रहे वकील ईशान मुखर्जी ने बताया कि कोर्ट ने तलाक की अर्जी को कानूनी रूप से स्वीकार कर लिया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह निर्णय दोनों की आपसी सहमति से लिया गया है। हालांकि, तलाक से जुड़ी अन्य शर्तों और समझौतों पर उन्होंने कोई टिप्पणी नहीं की।
निजी कारणों से टूटा रिश्ता
सूत्रों के अनुसार, मैंडी और शेखर के बीच कुछ निजी मतभेद थे, जिनके चलते दोनों ने अलग रास्ते चुनने का फैसला किया। कपल ने इस मुद्दे पर सार्वजनिक रूप से कोई बयान नहीं दिया है और अपनी निजता बनाए रखी है।
जानिए मैंडी तखर के बारे में
मंडी तखर पंजाबी सिनेमा का जाना-पहचाना नाम हैं। उन्होंने साल 2009 में फिल्म “एकम सन ऑफ सोल” से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कई सफल पंजाबी फिल्मों में काम किया और दर्शकों के बीच अपनी खास पहचान बनाई।
इसके अलावा, मैंडी मशहूर सिंगर यो यो हनी सिंह के सुपरहिट म्यूजिक वीडियो “वन थाउजेंड माइल्स” में भी नजर आ चुकी हैं। उन्होंने दिलजीत दोसांझ, बब्बू मान और सिद्धू मूसेवाला जैसे बड़े कलाकारों के साथ भी काम किया है।
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img