Sunday, November 8, 2026
HomeLatest NewsGurdaspur Accident: ट्रक से टकराई स्कूल वैन, करीब 9 टीचरों को आई...
spot_img

Gurdaspur Accident: ट्रक से टकराई स्कूल वैन, करीब 9 टीचरों को आई गंभीर चोटें

घायलों को आसपास के लोगों की मदद से तुरंत गुरदासपुर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया।

गुरदासपुर-कलानौर रोड पर गांव बिशन कोट के पास शनिवार सुबह एक गंभीर सड़क हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, एक स्कूल वैन और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें वैन में सवार करीब 9 सरकारी शिक्षक घायल हो गए।
घने कोहरे के कारण हुआ हादसा
हादसे के समय स्कूल वैन में कुल 15 शिक्षक सवार थे, जो अलग-अलग सरकारी स्कूलों में ड्यूटी पर जा रहे थे। घायल शिक्षकों में से शैली सैनी ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ पठानकोट से फतेहगढ़ चूड़ियां जा रही थीं। उन्होंने कहा कि हादसा घने कोहरे के कारण हुआ और सामने से आ रहे ट्रक ने वैन को टक्कर मार दी।
करीब 9 टीचरों को आई गंभीर चोटें
घायलों को आसपास के लोगों की मदद से तुरंत गुरदासपुर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल के ड्यूटी डॉक्टर ने बताया कि कुल 9 शिक्षक घायल हुए हैं, जिनमें से चार-पांच की हालत गंभीर है। सभी घायलों का इलाज चल रहा है और अभी तक किसी की जान जाने की खबर नहीं है। प्रशासन ने हादसे की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर राहत कार्य शुरू कर दिया है और सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए मार्ग पर निगरानी बढ़ा दी गई है।
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img