Sunday, November 8, 2026
HomeLatest NewsIND vs NZ: राजकोट वनडे हारा भारत, Darrell Mitchell ने New Zealand...
spot_img

IND vs NZ: राजकोट वनडे हारा भारत, Darrell Mitchell ने New Zealand को दिलाई जबरदस्त जीत

राजकोट वनडे में भारत को न्यूजीलैंड ने एकतरफा अंदाज में 7 विकेट से हरा दिया.

राजकोट का मैदान एक बार फिर टीम इंडिया के लिए अनलकी साबित हुआ. न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया को बड़ी हार मिली. 284 रन बनाने वाली टीम इंडिया को न्यूजीलैंड ने एकतरफा अंदाज में 7 विकेट से हरा दिया. न्यूजीलैंड की जीत और टीम इंडिया की हार की बड़ी वजह बने डैरेल मिचेल, जिन्होंने शानदार शतकीय पारी खेली. उनके अलावा विल यंग ने 87 रन बनाकर अपनी टीम की जीत में अहम योगदान दिया. भारत के लिए केएल राहुल ने नाबाद 112 रन बनाए लेकिन उनकी ये शतकीय पारी खराब गई.

डैरेल मिचेल का जलवा

285 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही न्यूजीलैंड की टीम की शुरुआत बेहद धीमी रही थी. डेवॉन कॉन्वे और हेनरी निकल्स क्रीज पर फंसे हुए नजर आ रहे थे और फिर हर्षित राणा ने कॉनवे को 16 रन पर बोल्ड कर भारत को पहली कामयाबी दिलाई और हेनरी निकल्स भी प्रसिद्ध कृष्णा का शिकार हो गए. ऐसा लगा अब टीम इंडिया मैच में पकड़ बना लेगी लेकिन फिर सामने आ गए डैरेल मिचेल. इस खिलाड़ी ने विल यंग के साथ मिलकर 152 गेंदों में 162 रनों की साझेदारी कर मैच पूरी तरह से भारत की पकड़ से निकाल दिया. डैरेल मिचेल ने 96 गेंदों में अपनी सेंचुरी पूरी की. उन्होंने भारत के खिलाफ पिछली चार वनडे पारियों में से तीन में शतक लगाया है.

भारतीय गेंदबाज फ्लॉप साबित

डैरेल मिचेल और विल यंग ने अच्छी बैटिंग की लेकिन सच ये भी है कि भारतीय गेंदबाजों ने भी खराब गेंदबाजी में कोई कसर नहीं छोड़ी. खासतौर पर मिडिल ओवर्स में कुलदीप यादव काफी महंगे साबित हुए. उन्होंने 10ओवर में 82 रन लुटा दिए. मोहम्मद सिराज, रवींद्र जडेजा कुछ खास असर नहीं छोड़ पाए.

केएल राहुल की सेंचुरी गई बेकार

टीम इंडिया के लिए केएल राहुल ने बेहतरीन पारी खेली. उन्होंने मुश्किल में फंसी टीम इंडिया को संभाला और सिर्फ 87 गेंदों में वनडे करियर का 8वां शतक जड़ा. इस खिलाड़ी ने पांचवें नंबर पर उतरकर ये शतकीय पारी खेली. हालांकि उनकी शतकीय पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी. अब वनडे सीरीज 1-1 से बराबर है और अब इंदौर में 18 जनवरी को होने वाले मैच में सीरीज के विजेता का फैसला होगा.
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img